Defamation Case : राहुल गांधी आज पटना अदालत में होंगे पेश
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड के सांसद राहुल गांधी मानहानि मामले में आज यानी शनिवार को पटना की एक कोर्ट में पेश होंगे। राहुल के खिलाफ बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मानहानि मामले में याचिका दायर किया था। कोर्ट ने इस मामले में राहुल को पेश होने का नोटिस जारी किया था।;
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड के सांसद राहुल गांधी मानहानि मामले में आज यानी शनिवार को पटना की एक कोर्ट में पेश होंगे। राहुल के खिलाफ बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मानहानि मामले में याचिका दायर किया था। कोर्ट ने इस मामले में राहुल को पेश होने का नोटिस जारी किया था।
Rahul Gandhi to appear today in Patna Court in connection with a defamation case filed by Bihar Deputy Chief Minister Sushil Modi over Gandhi's remark 'why all thieves have Modi surname? (file pic)' pic.twitter.com/gO11sarxAN
— ANI (@ANI) July 6, 2019
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान कर्नाटक के कोलार में अपने चुनावी भाषण के दौरान कहा था कि 'सारे चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों होते हैं'। राहुल ने यह निशाना पीएम मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी पर साधा था। ज्ञात हो कि नीरव मोदी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है वहीं ललित मोदी पर आईपीएल में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि राहुल गांधी मुजफ्फरपुर का दौरा नहीं कर सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि राहुल गांधी के जाने से चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों व परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वीआईपी के पहुंचने से अस्पताल में अफरातरफरी का माहौल हो जाता है। ऐसा न हो इसलिए किसी वीआईपी के वहां जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App