गुवाहाटी में राहुल गांधी का बीजेपी और आरएसएस पर निशाना, दिया बड़ा विवादित बयान

राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में, युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है।;

Update: 2019-12-28 09:52 GMT

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज असम के गुवाहाटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा पूरे देश में, जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं, बाकी प्रदेशों में कर रहे हैं। गोली मारने की, जान लेने की क्या जरूरत है? मगर, युवाओं की, माताओं-बहनों की, जनता की आवाज़ से भाजपा डरती है। वो इस आवाज़ को कुचलना चाहती है।

इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि हम बीजेपी और आरएसएस को असम का इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को आरएसए के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।  

मैं अपने भाषणों में वही बोलता हूं, जो आपने मुझे सिखाया

मैंने चुनावों के दौरान कहा था कि अगर असम में भाजपा सरकार बनाती है, तो यहां की शांति, प्रगति, भाईचारा खत्म हो जाएगा और असम में फिर हिंसा होगी। ये सच साबित हुआ। असम ने मुझे भाईचारे, एक-दूसरे की इज्जत के बारे में, सबको साथ लेकर चलने के बारे में सिखाया। मैं अपने भाषणों में वही बोलता हूं, जो आपने मुझे सिखाया।

ओबामा जी कहते थे कि अमेरिका का मुकाबला केवल भारत-चीन कर सकते हैं

पहले देश की अर्थव्यवस्था के बारे में ओबामा जी कहते थे कि अमेरिका का मुकाबला केवल भारत और चीन कर सकते हैं। लेकिन, आज भाजपा ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। आज 45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। मोदी ने 2 करोड़ नौकरियों की बात कही थी, कितनों को दिया? आज हमारे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।

असम की जनता को लड़ाओ

लक्ष्य यही है कि हिंदुस्तान की, असम की जनता को लड़ाओ और पूरा का पूरा पैसा उन्हीं 10-15 उद्योगपतियों के हवाले कर दो। यही है नरेंद्र मोदी का काम। असम अपनी संस्कृति और इतिहास को बहुत अच्छे से समझता है। असम के लोग जानते हैं कि एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे से ही प्रदेश आगे जा सकता है।

असम को आरएसएस के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं स्पष्ट बता देना चाहता हूं कि हम भाजपा-आरएसएस को असम के इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा, आरएसएस के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।

जो भी हिंदुस्तानी है, इस मिट्टी का है

अगर ये सोचते हैं कि पूर्वोत्तर भारत के इतिहास, संस्कृति, भाषाओं को दो मिनट में कुचल देंगे, तो मैं बता दूं कि इन्होंने पूर्वोत्तर भारत को अभी पहचाना ही नहीं है। हमने संसद में साफ कह दिया था कि हम सीएए को पास नहीं होने देंगे। हम पूर्वोत्तर भारत को नुकसान नहीं होने देंगे। मैं ये कह देना चाहता हूं कि जो भी हिंदुस्तानी है, इस मिट्टी का है...उसको कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News