राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले- चीन ने कब्जाई भारत की जमीन, क्या यह भी 'एक्ट ऑफ गॉड'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर करार हमला बोला है।;

Update: 2020-09-11 04:38 GMT

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर करार हमला बोला है। राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी के बीच अब भारत चीन सीमा विवाद पर मोदी सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि चीन ने कब्जाई भारत की जमीन, क्या यह भी 'एक्ट ऑफ गॉड' है।

सीमा विवावद पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि चीन ने हमारी धरती पर कब्जा कर लिया है। भारत सरकार इसे कब तक मुक्त कराएगी या फिर इसे भी सरकार एक्ट ऑफ गॉड बताकर छोड़ देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर पूछा है कि चीन की जमीन को वापस लेने के लिए सरकार की योजना क्या है।

राहुल ने इससे पहले प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए लिखा कि क्या पीएम भारतीय सेना की क्षमता और वीरता में विश्वास नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने लिखा लिखा कि हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है। सिर्फ पीएम को छोड़कर।

वहीं दूसरी तरफ भारत और चीन ने एलएसी पर स्थिति के लिए पांच बिंदुओं पर सहमति बनाई है। जिसमें सैनिकों की विघटन और तनाव को कम करना शामिल है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच बीती शाम मॉस्को में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की बैठक में बातचीत के दौरान सहमति बनी। बैठक ढाई घंटे तक चली।

शुक्रवार की सुबह जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री सहमत हैं। दोनों पक्षों को भारत-चीन संबंधों को विकसित करने पर नेताओं की आम सहमति की श्रृंखला से मार्गदर्शन लेना चाहिए, जिसमें मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए।


Tags:    

Similar News