Bharat Jodo Yatra 2: राहुल गांधी फिर से भारत जोड़ो यात्रा पर निकलेंगे, जानें Congress का नया प्लान
Bharat Jodo Yatra 2: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोबारा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर त्रिपुरा के अगरतला में खत्म होगी। पढ़िये कांग्रेस का इस यात्रा को लेकर पूरा प्लान...;
Bharat Jodo Yatra 2: लोकसभा चुनाव 2024 होने में कुछ महीने ही बचे हैं। इसी बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दोबारा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाले हैं। इसकी शुरुआत गुजरात के पोरबंदर (Porbandar) से हो सकती है और त्रिपुरा के अगरतला (Agartala) में समाप्त होगी। हालांकि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे संस्करण की शुरुआत की तारीखों को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा 15 अगस्त या 2 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। इस बार भी खास बात यह है कि यह यात्रा राजस्थान से भी होकर निकलेगी।
यूपी को भी साधने का प्रयास
इस बार भारत जोड़ो यात्रा की कमान स्वयं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाली है। यह यात्रा गुजरात के पोरबंदर से शुरू होगी और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भी कई जिलों को कवर करेगी। लगभग 25 दिनों में प्रदेश के 15 जिलों से यह यात्रा होकर गुजरेगी। कांग्रेस पार्टी यूपी में अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाना चाहती है। इसके लिए जिला संगठन व प्रदेश स्तर पर कई बदलाव भी किए जाएंगे।
राजस्थान से भी होकर गुजरेगी यात्रा
राजस्थान (Rajasthan) के चुनावी माहौल को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आदिवासी वोटर्स पर भी अपना फोकस रखेंगे। भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर अहमदाबाद में भी पहुंचेगी। अहमदाबाद के बाद अगला क्या रूट होगा। इस पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। अहमदाबाद (Ahemdabad) से यात्रा को राजस्थान और फिर मध्यप्रदेश में किस तरह से लेकर जाना है। इस पर भी चर्चा होगी। पिछली बार जब कांग्रेस नेता की यात्रा शुरू हुई थी, तो दक्षिण से उत्तर में राजस्थान को भी शामिल किया था। उस समय यात्रा झालावाड़ से प्रवेश कर अलवर के रास्ते हरियाणा में चली गई थी। राजस्थान में 10 लोकसभा सीट और 60 विधानसभा सीटों पर पूरा फोकस रहेगा।
पोरबंदर से क्यों शुरू होगी यात्रा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी (Kanyakumari) से अपनी यात्रा शुरू करने से पहले 5 सितंबर को अहमदाबाद में महात्मा गांधी स्मारक पर प्रार्थना की थी, क्योंकि गुजरात महात्मा गांधी की भूमि है। इसलिए यात्रा पोरबंदर से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, इसका एक कारण यह भी है कि गुजरात में पिछले 3 दशक से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में हैं।