जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में Bharat Jodo Yatra पर लगी ब्रेक, राहुल ने पुलिस को दोषी बताया

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई।;

Update: 2023-01-27 10:22 GMT

Bharat Jodo yatra: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) के दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हमें टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिए। जिसके बाद मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं मालूम ऐसा क्यों हुआ, पर कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बनिहाल (Banihal) में रोक दी गई। इसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है। जिसके चलते यात्रा को रोकना पड़ा है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस भीड़ का प्रबंधन करें ताकि हम यात्रा कर सकें। उन्होंने कहा कि मेरे सुरक्षाकर्मी जो सिफारिश कर रहे हैं, उसके खिलाफ जाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा। उन्होंने लागे लिखा था कि सुरक्षा चूक प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत देती है।

दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शुक्रवार यानी (27 जनवरी) सुबह 9 बजे शुरू हुई थी। जो रामबन से अनंतनाग जानी थी। लेकिन यात्रा को बनिहाल में ही रोकना पड़ा है। इसके बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलेगी, यात्रा आगे नहीं जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि जब तक हमें सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। हम यात्रा को बिना सुरक्षा के आगे नहीं बढ़ा सकते।

Tags:    

Similar News