Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने इस्तीफे के बाद ट्विटर से हटाया 'Congress President', अब सिर्फ 'सांसद'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। पार्टी महासचिव व बहन प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी के तमाम आलाकमान के मनाने के बावजूद भी राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया।;

Update: 2019-07-03 12:01 GMT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। पार्टी महासचिव व बहन प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी के तमाम आलाकमान के मनाने के बावजूद भी राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया।


उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट से 4 पेज का इस्तीफा पत्र सार्वजनिक करते हुए कहा है कि वे ही आम चुनाव 2019 की हार के मुख्य जिम्मेदार हैं। इसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के बायो से पार्टी अध्यक्ष यानी कांग्रेस प्रेसिडेंट भी हटा दिया है। 

बता देें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद से ही वे अपने इस्तीफे की पेशकश कर रहे थे लेकिन कांग्रेस उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं रहा था। कई बैठकें हुईं, देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको मनाने के लिए प्रदर्शन किया। इसेक बावजूद भी राहुल अपने इस्तीफे पर अड़े रहे। आज बुधवार को उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना इस्तीफा पत्र दे दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News