राहुल गांधी नागरिकता मामला : प्रियंका गांधी ने कहा- मैंने इतनी बड़ी बकवास कभी नहीं सुनी
केन्द्रीय गृह मंत्रालय से राहुल गांधी को नागरिकता मामले (Rahul Gandhi Citizenship Case) पर नोटिस मिलने के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि मैं इतनी बड़ी बकवास कभी नहीं सुनी। राहुल यहीं हिंदुस्तान में पैदा हुए, उनकी परवरिश यहीं हुई। पूरे हिंदुस्तान को पता है राहुल गांधी हिन्दुस्तानी है।;
केन्द्रीय गृह मंत्रालय से राहुल गांधी को नागरिकता मामले (Rahul Gandhi Citizenship Case) पर नोटिस मिलने के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि मैं इतनी बड़ी बकवास कभी नहीं सुनी। राहुल यहीं हिंदुस्तान में पैदा हुए, उनकी परवरिश यहीं हुई। पूरे हिंदुस्तान को पता है राहुल गांधी हिन्दुस्तानी है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में मिली शिकायत के आधार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर इसपर उनका 'तथ्यात्मक रूख' पूछा है।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra on MHA notice to Rahul Gandhi over citizenship, says," The whole of India knows that Rahul Gandhi is an Indian. People have seen him being born and grow up in India. Kya bakwaas hai yeh?" pic.twitter.com/Rgt457WMoi
— ANI (@ANI) April 30, 2019
गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। उसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे।
मंत्रालय के अनुसार, स्वामी का कहना है कि ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्टूबर, 2005 और 31 अक्टूबर, 2006 को भरे गए वार्षीक टैक्स रिटर्न में गांधी की जन्म तिथि 19 जून, 1970 बतायी गई है। उसमें गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है।
सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार, इसके अलावा 17 फरवरी, 2009 को इस कंपनी की परिसमापन अर्जी में भी आपकी नागरिकता ब्रिटिश बतायी गई है।। आपसे अनुरोध किया जाता है कि इस संबंध में आप एक सप्ताह के भीतर अपना तथ्यात्मक रूख मंत्रालय के समक्ष स्पष्ट करें।
वहीं राहुल गांधी नागरिकता मामले पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं, लेकिन 'फर्जी विमर्श' के जरिए बेरोजगारी एवं कृषि संकट जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं। मोदी जी के पास बेरोजगारी, कृषि संकट और कालेधन के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं है। ऐसे में वह ध्यान भटकाने के लिए अपनी सरकार के माध्यम से फर्जी विमर्श गढ़ रहे हैं।
दरअसल, राहुल गांधी की नागरिकता के मामले में मिली शिकायत के आधार पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर इस पर उनका 'तथ्यात्मक रूख' पूछा है।
गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। उसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App