Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, बोले- मुक्ति दे दी... पढ़िये राहुल का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द होने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा है। साथ ही, राहुल के उस बयान पर भी घेरा, जिसमें उन्होंने कहा था कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।;

Update: 2023-03-24 12:40 GMT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म होने से देश की राजनीति गरमाई हुई है। देश की राजनीति में जैसे भूचाल आ गया है। कल सूरत के सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि केस में दोषी ठहराया था। इसके बाद आज लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द कर दी है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन पर तंज कसा है।

मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अभी भी 7 मामलों में जमानत पर हैं। ऐसी बात नहीं है कि पहली बार ऐसा फैसला लिया गया है। राहुल गांधी से पूर्व भी कई विधायकों और सांसदों की सदस्यता रद्द की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के बाहर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। इससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस देश को बर्बाद करने की साजिश रच रही है। राहुल गांधी ने ही एक बार कहा था कि दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं, आज राहुल गांधी को सांसद के पद से मुक्ति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जो दुर्भाग्य लगता था, आज उससे उनको मुक्ति मिल गई है।

वायनाड के लोगों को भी राहुल से मिली मुक्ति

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की मुक्ती के साथ वायनाड के लोगों को भी उनसे मुक्ति मिल गई है। बीते 13 साल में राहुल ने सिर्फ 21 चर्चाओं में हिस्सा लिया और एक भी प्राइवेट मेंबर बिल पेश नहीं किया। राहुल असंसदीय व्यवहार के प्रतीक हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी आदतन ढीली तोप हैं। वह सोचता है कि बिना किसी परिणाम का सामना किए कुछ भी कह सकता है। वे सोचते हैं कि वे भारत की संविधान से भी ऊपर हैं। इतने लंबे समय से राहुल लोकसभा के सदस्य रहे, लेकिन फिर भी 2009 से 2014 तक 5 वर्षों में कभी अमेठी के लिए सवाल नहीं पूछ पाए।

राहुल बोले- हर कीमत चुकाने को तैयार हूं

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेस मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। विपक्ष के कई नेताओं ने भी बीजेपी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी की बात करें तो शाम साढ़े पांच बजे प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं इसके लिए हर कीमत चुका सकता हूं।


Tags:    

Similar News