राहुल गांधी ने मोदी पर किया हमला, बताया RSS का प्रधानमंत्री

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आज फिर हमला बोला है। उन्होंने पीएम को आरएसस का पीएम बताया है।;

Update: 2019-12-26 06:01 GMT

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें आरएसएस का प्रधानमंत्री कहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा कि आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है। राहुल गांधी ने एक मीडिया संस्थान की  वीडियो को भी साझा किया है।

राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर नागरिकता कानून को लेकर निशाना साध रहे है। आज तो उन्हें झूठा तक बोल डाला। राहुल ने पिछले दिनों मोदी पर देश को विभाजित करने के आरोप भी लगाए थे। इसके लिए उन्होेंने राजघाट पर नागरिकता कानून के विरोध में सत्याग्रह भी किया था। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र जुटे थे। 



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News