राहुल गांधी बोले पूरा देश असम के साथ है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया ये आदेश
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने बताया कि असम में बाढ़ से 36 लाख से ज्यादा लोगों में से लगभग 22 लाख लोग चार जिलों के हैं।;
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को असम में आए बाढ़ से जूझ रहे लोगों की हौसला आफजाई की है। राहुल गांधी ने आज अपने ट्विटर से ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता कि असम के लोग बाढ़ का किस तरह से सामना कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने लिखा कि पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग अपने हिम्मती स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर आयेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ायें।
पूरा देश असम के साथ है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2020
असम के लोग अपने हिम्मती स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर आयेंगे।
कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ायें। pic.twitter.com/FZ9SnM1FZK
जानकारी के लिए आपको बता दें कि असम में बाढ़ के कहर से मारने वालों को संख्या 76 हो गई है। बाढ़ से राज्य के 33 जिलों में से 28 जिलों के करीब 36 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।
इन 4 जिलों के 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने बताया कि असम में बाढ़ से 36 लाख से ज्यादा लोगों में से लगभग 22 लाख लोग चार जिलों के हैं, जिसमें धुबरी (8,92,109), गोलपारा (4,43,768), बारपेटा (4,29,708) और मोरीगांव (4,24,541) आदि शामिल हैं।