राहुल गांधी बोले कोरोना के खिलाफ केंद्र की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को गहरी खाई में डाल दिया

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, कोरोना वायरस (कोविड 19) के खिलाफ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को गहरी खाई में डाल दिया। ;

Update: 2020-09-12 06:15 GMT

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, कोरोना वायरस (कोविड 19) के खिलाफ मोदी सरकार की 'सुनियोजित लड़ाई' ने भारत को गहरी खाई में डाल दिया। 

1. जीडीपी में 24% की ऐतिहासिक कमी आ गई है।

2. 12 करोड़ नौकरियां चली गईं हैं। 

3. 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त ऋण। 

4. दुनिया भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले। लेकिन 'भारत सरकार और मीडिया के लिए सब चंगा सी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत चीन सीमा विवाद पर मोदी सरकार से सवाल करते हुए पूछा था कि चीन ने कब्जाई भारत की जमीन, क्या यह भी 'एक्ट ऑफ गॉड' है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था।

राहुल गांधी ने लिखा था, चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। भारत सरकार इसे कब तक मुक्त कराएगी या फिर इसे भी सरकार एक्ट ऑफ गॉड बताकर छोड़ देगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर पूछा है कि चीन की जमीन को वापस लेने के लिए सरकार की योजना क्या है।

Tags:    

Similar News