Independence Day पर बोले राहुल गांधी, 'भारत माता सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं', जानें विपक्ष में किसने क्या कहा...
Independence Day 2023: आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत माता कोई जमीन का टुकड़ा नहीं है। इसके अलावा इंडिया (INDIA) गठबंधन के कई नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पढ़ें पूरी खबर...;
Independence Day 2023: आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता हर एक भारतीय की आवाज है, चाहे वह कितना भी कमजोर या मजबूत क्यों न हो। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर अपने 145 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बारे में बात की। राहुल ने कहा कि वे यह समझने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं कि ऐसा क्या था, जो उन्हें पसंद था और ऐसा क्या था, जिसके लिए उन्होंने वर्षों तक बुरा व्यवहार सहा।
राहुल गांधी ने आगे कहा, “मेरे प्रेम का उद्देश्य अचानक सामने आ गया था। मेरी प्यारी भारत माता कोई जमीन का टुकड़ा नहीं है। यह केवल विचारों का समूह भी नहीं था। यह कोई विशेष संस्कृति, धर्म और इतिहास भी नहीं था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब मैं पैदल चल रहा था तो रास्ते में कई लोगों ने मुझसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? कई लोग आज भी सवाल कर रहे थे। आप इतने दिनों से खोज क्या रहे थे? इतना चलने से आपको मिला क्या? लोगों के इन सवालों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं उस चीज को समझना चाहता था जो मुझे पसंद थी। जिस चीज के लिए मैं अपनी जान तक देने को तैयार था, वह मुझे इतने सालों तक इतना दर्द झेलने पर मजबूर कर सकती है। मैं यह जानना चाहता था कि आखिर मेरे क्या शौक हैं, मेरी पसंद क्या है?
हम अपने स्वतंंत्रता सेनानियों के मूल्यों को बनाए रखेंगे: ममता
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हमारे इतिहास के पन्ने हिम्मत और चुनौतियों का सामना करने के लिए लिखे गए हैं। हम झंडोत्तोलन के दौरान हम अपने स्वतंंत्रता सेनानियों को याद करें और प्रतिज्ञा करें कि हम उनके मूल्यों को बनाए रखेंगे।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले तो ज्यादा विकास हो: नीतीश
बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम काम करते हैं और वे लोग सिर्फ राजनीति करते हैं। अगर केंद्र की तरफ से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो हम और ज्यादा विकास कार्य करते।
आने वाले समय में भारत को फ्री बिजली दी जा सकती है: केजरीवाल
दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली वासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक हमारे देश में 7-8 घंटे पॉवर कट होते रहेगा, तब तक भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता। अगर भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो आने वाले 3-4 सालों में पूरे हिंदुस्तान को फ्री बिजली दी जा सकती है।
Also Read: स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा PM Modi का नया लुक, पहनी राजस्थानी शैली की पगड़ी