राहुल सिन्हा ने कोलकाता में सीएम योगी की रैली को रद्द करने की वजह बताई
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलाकता में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली रद्द पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल सिन्हा ने बयान दिया है।;
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलाकता में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली रद्द पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल सिन्हा ने बयान दिया है।
राहुल सिन्हा ने कहा कि कोलकाता में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली के लिए मजदूर मंच तैयार कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मार पीटा की गई और उन्हें डराया गया। मंच पर तोड़-फोड़ की गई।
Rahul Sinha, BJP, on Yogi Adityanath's rally in Kolkata cancelled:When stage was being set up y'day, labourers working on it were beaten up & scared away; the stage was vandalised. The public meeting was scheduled for 2 pm today, stage couldn't be repaired. So we had to cancel it pic.twitter.com/v7ttyWZvrc
— ANI (@ANI) May 15, 2019
उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी आज लगभग दो बजे एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते, लेकिन मंच की मरम्मत नहीं की जा सकी। तो इसलिए हमें रैली को रद्द करना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App