Rajasthan Election 2023: राजस्थान दौरे पर रहेंगी BSP सुप्रीमो मायावती, 20 नवंबर तक 8 जनसभाओं को करेंगी संबोधित

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज यानी 17 नवंबर से राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। यहां वह 20 नवंबर तक आठ जनसभाओं को संबोधित करेंगी।;

Update: 2023-11-17 02:21 GMT

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आज यानी 17 नवंबर से राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। यहां वह 20 नवंबर तक आठ जनसभाओं को संबोधित करेंगी। 

जानकारी के मुताबिक, बसपा सुप्रीमो  मायावती 17 से 20 नवंबर तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। यहां वे बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में आम सभाएं और रैलियों को संबोधित करेंगी। मायावती अपने चार दिवसीय राजस्थान दौरे के दौरान 20 नवंबर को लाडनूं आएंगी। वे यहां बसपा प्रत्याशी नियाज मोहम्मद खान के समर्थन में भीजनसभा को संबोधित करेंगी। खबरों की मानें तो बसपा प्रमुख मायावती राजस्थान में 17 से 20 नवंबर तक 8 जनसभाओं को संबोधित करेंगी। 

ये है मायावती के निर्धारित कार्यक्रम 

-17 नवंबर - धौलपुर और नदबई (भरतपुर)

-18 नवंबर- बानसूर (अलवर)

-19 नवंबर -करौली और  गंगापुर

-20 नवंबर -खेतड़ी (झुंझुनू ) और लाडनूं (नागौर)

कब होना है राजस्थान में विधानसभा चुनाव 

बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव का नतीजा 03 दिसंबर को आएगा। यहां 5.25 करोड़ मतदाता है, जो अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। राजस्थान में 2.73 करोड़ पुरूष और 2.52 करोड़ महिला मतदाता हैं। यहां करीब 22.04 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 


इन राज्यों में भी हो रहे विधानसभा चुनाव 

-तेलंगाना- 30 नवंबर को वोटिंग होगी। 

-राजस्थान- 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

-छत्तीसगढ़ - यहां 07 नवंबर को पहले चरण का मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग जारी है। 

-मिजोरम- 07 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। 

-मध्य प्रदेश -आज यानी 17 नवंबर को चुनाव हो रहा है। 


ये भी पढ़ें- CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान आज

Tags:    

Similar News