Rajasthan Assembly Election: JP नड्डा का कांग्रेस पर वार, कहा- यह गहलोत नहीं, गृह लूट सरकार

Rajasthan Assembly Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान दौरे पर हैं। आज यानी शनिवार शाम जेपी नड्डा राजस्थान भाजपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी मुख्यालय में आगामी राजनीति योजनाओं को लेकर चर्चा की और इसकी गहरी जानकारी भी ली है।;

Update: 2023-07-29 16:42 GMT

Rajasthan Assembly Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान दौरे पर हैं। आज यानी शनिवार शाम जेपी नड्डा राजस्थान भाजपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी मुख्यालय में आगामी राजनीति योजनाओं को लेकर चर्चा की और इसकी गहरी जानकारी भी ली है। नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कई रणनीति तैयार की है। बीजेपी की पूरी कोशिश होगी कि इस चुनाव राजस्थान में बीजेपी की सरकार आए।

मीडिया से बातचीत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मैंने कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता एक मिनट भी गहलोत सरकार को सहन करने के लिए तैयार नहीं है। मैं आश्वस्त देता हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता एकतरफा आशीर्वाद भाजपा को देने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता ने भली भांति समझा है। उसी जनता का आशीर्वाद विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: सियासी संकट फिर आया सामने, पायलट करेंगे जनसंघर्ष यात्रा

नड्डा ने गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने पहले ही कहा था यह गहलोत सरकार नहीं, बल्कि गृह लूट सरकार है। गहलोत सरकार घर को लूटकर दिल्ली में अपने आकाओं को भेजने का काम करते हैं। राजस्थान में हर स्तर पर भ्रष्टाचार अराजकता हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने लाल डायरी पर भी सवाल खड़े किए हैं। नड्डा ने कहा कि आप सबके ध्यान में आया होगा कि जब पाप का घड़ा भरता है, तो वो किसी न किसी तरीके से उजागर होकर ही रहता है। राजस्थान में स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। महिलाओं के साथ खुलेआम रेप की घटनाएं सामने आ रही है। दलित महिलाओं के साथ शोषण किया जा रहा है। गहलोत सरकार को ऐसे हालात के लिए शर्म आनी चाहिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में सबसे अधिक 24 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन सरकार ने कुर्क कर ली है। गहलोत सरकार किसान कर्ज माफी की बात करते हैं, लेकिन उनका जमीन कुर्क किया जा रहा है। राजस्थान में जिस तरीके से पेपर लीक हुआ है, युवाओं के साथ अन्याय हुआ है। इसलिए जनता गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर हो रही है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: अशोक गहलोत के बयान पर राजे का पलटवार, बोलीं- यह एक साजिश

Tags:    

Similar News