Rajasthan Crisis: अशोक गहलोत ने बाजी पलटी, हाल ही में इन कांग्रेसी नेताओं ने छोड़ी पार्टी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाजी को पलट दिया है। अशोक गहलोत ने सीएम आवास पर सभी विधायकों की बैठक की।;

Update: 2020-07-13 11:30 GMT

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाजी को पलट दिया है। अशोक गहलोत ने सीएम आवास पर सभी विधायकों की बैठक की। जिसमें 109 विधायकों का समर्थन पार्टी को मिल गया है। ऐसे में अब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में नहीं है। वहीं दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पूरी तरह से बागी तेवर दिखा रहे हैं।

लगातार कांग्रेस ने बागी तेवर दिखाने वाले नेताओं के साथ उनके समर्थक भी पार्टी को छोड़ रहे हैं। साल 2020 में कांग्रेस पार्टी को कई नेताओं ने अलविदा कह दिया। पहले मध्य प्रदेश और अब राजस्थान में भी कांग्रेस पार्टी को छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि कांग्रेस नेता और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

अभी हाल ही में मध्यप्रदेश में हुए बड़े राजनीतिक बदलाव के दौरान कांग्रेस के सबसे प्रिय और सबसे चर्चित नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी। यहीं नहीं करीब 100 बड़े नेताओं और कार्यकर्तओं ने भी कांग्रेस छोड़ी थी।

मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापटक के दौरान छतरपुर जिले के बडामलहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने भी पार्टी को छोड़ दिया था। वहीं इसके अलावा भी कई विधायकों ने हाल ही में कांग्रेस का साथ छोड़ा है।  

Tags:    

Similar News