पीएम मोदी के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख का करेंगे दौरा, फॉरवर्ड पोस्ट पर हालात का लेंगे जायजा
भारत चीन सीमा पर हालात का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा 17 जुलाई को है।;
भारत चीन सीमा पर हालात का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा 17 जुलाई को है। यह राजनाथ सिंह का दो दिवसीय दौरा होगा। जो 17 और 18 जुलाई को है। इस दौरान राजनाथ सिंह लद्दाख और जम्मू कश्मीर के दौरे पर होंगे। वही उनके साथ सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख के दौरे के लिए राजनाथ सिंह पहले भी जा रहे थे। लेकिन पीएम मोदी के दौरे के वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया। चीन के साथ हाल ही में हुई तनाव के लिए राजनाथ सिंह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
इससे पहले राजनाथ सिंह का दौरा अचानक से रद्द कर दिया गया था। जिसके अगले ही दिन प्रधानमंत्री मोदी लहर दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेह और लद्दाख में दौरा किया था और पीएम मोदी ने फॉरवर्ड पोस्ट पर जाकर घायल जवानों के हालात का जायजा लिया। तो वह लेह में सेना को संबोधित भी किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले महीने 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की झड़प हो गई थी। इस दौरान 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। तो वही 50 से ज्यादा चीनी सैनिक की झड़प में घायल हुए थे। जिसके बाद भारत और चीन सेना पर सीमा पर तनाव बढ़ गया और दोनों तरफ की सेनाएं तैनात कर दी गई। सेनाओं के अलावा हथियार हेलीकॉप्टर और तोपों को भी तैनात कर दिया गया था।
लेकिन हाल ही में भारत और चीन के टॉप कमांडरों के बीच हुई चार बैठकों के दौरान तनाव कम हुआ है और फॉरवर्ड पोस्ट से दोनों देशों की सेनाएं 2 किलोमीटर पीछे हट गई है।