Ram Nath Kovind Birthday: पहली बार इस राज्य के राज्यपाल बने थे राष्ट्रपति कोविंद, रह चुके हैं वकील
भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन (President Ram Nath Kovind Birthday) पर उन्हें बधाई दी जा रही है और लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।। राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने से पहले रामनाथ कोविंद राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) और राज्यपाल (Governor) का पद भी संभाल चुके हैं।;
Ram Nath Kovind Birthday: बेहद सरल और शांत स्वभाव वाले भारत के 14 वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) का आज जन्मदिन है। राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर देहात जिले (Kanpur Dehat District) में पैदा हुए थे। दलित समाज से आने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बचपन काफी परेशानियों भरा रहा है। लेकिन जीवन की कठिनाईयों की उन्होंने कभी उनकी शिक्षा में बाधा बनने नहीं दिया।
कानपुर के डीएवी कॉलेज ने एलएलबी में स्नातक
अपनी प्रारंभिक शिक्षा के पूरा करने के लिए राष्ट्रपित कोविंद 8 किलोमीटर पैदल चलकर जाते थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर के डीएवी कॉलेज से स्नातक में एलएलबी की डिग्री हासिल की। सक्रीय राजनीति में उतरने से पहले 16 वर्ष तक दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते रहे। एक वकील के रूप में, उन्होंने नई दिल्ली के फ्री लीगल सहायता के तहत समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और गरीबों को निशुल्क सहायता प्रदान की।
घाटमपुर से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
वर्ष 1991 में राष्ट्रपति कोविंद भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में उन्होंने बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष के तौर पर पद संभाला। वह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं। डेरापुर में राष्ट्रपति का एक पैतृक घर था जिसे उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दान कर दिया था। सक्रीय राजनीति में कदम रखने के बाद राष्ट्रपति कोविंद नें उत्तर प्रदेश के घाटमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
बिहार के गर्वनर का पद संभाल चुके हैं
वर्ष 1994 में उन्हें उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में सांसद के तौर पर चुना गया था। जिसके बाद वह लगातार 12 सल तक राज्यसभा सांसद के पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 2007 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में राष्ट्रपित कोविंद ने भोगनीपुर विधानसभा से अपना हाथ आजमाया लेकिन इस बार भी चुनाव में हार का समाना करना पड़ा। वर्ष 2015 में रामनाथ कोविंद को बिहार राज्य के 35वें गर्वनर के तौर पर मनोनीत किया गया। वर्ष 2017 में भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में नामांकन दाखिल करने के बाद रामनाथ कोविंद नें बिहार के गर्वनर पद से इस्तीफा दे दिया और चुनाव में विजयी होकर भारत के 14 वें राष्ट्रपति बनें। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित पहले व्यक्ति हैं जो भारत के राष्ट्रपति बने।
आज उनके जन्मदिन पर देशभर के लोगों ने उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया।
Greetings to Rashtrapati Ji on his birthday.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2019
India has gained significantly from his insights and understanding of policy matters. One can always see his passion towards empowering the poor and downtrodden.
May Almighty bless him with a long and healthy life. @rashtrapatibhvn
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, राष्ट्रपति कोविंद जी को उनकें जन्मदिन की बधाई। भारत ने उनकी अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझ से बहुत कुछ महत्वपूर्ण प्राप्त किया है। गरीबों और दलितों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को हमेशा देखा जा सकता है। भगवान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App