Ranchi Rims: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव

झारखंड की रांची जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।;

Update: 2020-08-21 07:50 GMT

झारखंड की रांची जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी साल लालू को रांची के रिम्स अस्पताल में रखा गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रिम्स अस्पताल के एक कैली डायरेक्टर के आवास पर देखरेख के लिए रखा गया है। जहां उनकी तैनाती में 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जवानों की कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रांची रिम्स के अधीक्षक ने कहा कि सभी जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान रिम्स अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 9 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है और रांची के जिला अधिकारी को उनकी रिपोर्ट भेज दी गई है।

फिलहाल, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि लालू यादव की सुरक्षा में तैनात में कोई भी रिस्क नहीं है। इसलिए हमारी तरफ से एक जरूरी कदम उठाए गए हैं। लालू यादव के डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल संक्रमण से भरा था. इस कारण लालू को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रिम्स प्रशासन को भेजा गया था।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों लालू यादव का कोरोना टेस्ट किया गया था। जिनमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी बीते दिनों उनके इलाज में जुटे एक स्टाफ को कोरोना हो गया था। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि बीती 5 अगस्त को ही लालू को रांची रिम्स के डायरेक्टर के आवास पर भर्ती किया गया था। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। चारा घोटाला घोटाला मामले में रांची जेल में लालू प्रसाद यादव में सजा काट रहे हैं।

Tags:    

Similar News