Udyog Ratna Award: रतन टाटा को मिला उद्योग रत्न पुरस्कार, CM शिंदे बोले- देश के विकास में उनका बड़ा योगदान

उद्योगपति रतन टाटा को उनके आवास पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस द्वारा उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।;

Update: 2023-08-19 08:48 GMT

Udyog Ratna Award: उद्योगपति रतन टाटा (Industrialist Ratan Tata) को आज महाराष्ट्र सरकार के 'उद्योग रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रतन टाटा (Ratan Tata) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने उनके आवास पर सम्मानित किया है। महाराष्ट्र में 20 अगस्त यानी रविवार को ये पुरस्कार समारोह होना है, लेकिन वह खराब स्वास्थ्य के कारण समारोह में शामिल नहीं होंगे। इसलिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री ने खुद उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया है।

महाराष्ट्र सरकार ने इस साल से प्रतिष्ठित उद्योग रत्न पुरस्कार शुरू करने का फैसला किया है, जो प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दिया जाएगा। महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार का उद्देश्य उन लोगों और समूहों को सम्मानित करना है। जिन्होंने महाराष्ट्र के व्यापार, उद्योग, शिक्षा, रियल एस्टेट, पर्यटन, वित्तीय सेवाओं, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि, बैंकिंग, आईटी, खाद्य पदार्थ, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें:- Rajya Sabha: संसद भवन में 21 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह, राज्यसभा के 9 सदस्य लेंगे शपथ

देश के विकास में उनका बड़ा योगदान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा और टाटा ग्रुप का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए इस पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

Tags:    

Similar News