Red Fort Violence: दिल्ली हिंसा में शामिल 50 हजार का इनामी इकबाल सिंह गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल सेल ने हिंसा में शामिल इकबाल सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इकबाल सिंह पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।;

Update: 2021-02-10 06:24 GMT

देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के द्वारा लाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। बीते महीने 26 जनवरी को कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की स्पेशल सेल ने हिंसा में शामिल इकबाल सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इकबाल सिंह पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। लेकिन किसान ट्रैक्टर रैली का कुछ हिस्सा गल दिशा (रूट) पर चला गया था। फिर लाल किले पर लोगों की भीड़ ने निशान साहेब का झंडा फहरा दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि संदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, सतवीर सिंह उर्फ सचिन, सुरजीत उर्फ दीपू और रवि कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो लोग दो रोहिणी और तीन लोग नेहरू विहार के रहने वाले हैं। 

कोर्ट ने दीप सिद्धू को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा 

पुलिस ने दिल्ली के लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को हाल ही में गिरफ्तार किया था। बीते कल दीप सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट ने पेशी के बाद 7 दिन की रिमांड पर भेजा दिया। पुलिस दीप सिद्धू से पूछताछ करेगी और हो सकता है कि इस दौरान कई लोगों के नाम सामने आ जाएं। पुलिस ने सिद्धू पर एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया था। गौरतलब है कि 26 जनवरी को हजारों की संख्या में आईटीओ पहुंचे प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़पें हुई थीं।

Tags:    

Similar News