भारत के लिए अच्छी खबर: बाइडन सरकार में शरणार्थियों का स्वागत, भारतीयों समेत 1.1 करोड़ अप्रवासियों को दी जाएगी अमेरिकी नागरिकता

जो बाइडन कांग्रेस के साथ मिलकर 1.1 करोड़ अप्रवासी लोगों को नागरिकता देने के लिए रोडमैप बनाने वाले है। ऐसे में अमेरिका में कई सालों से रह रहे है भारत मूल के लोगों के लिए खुशी की खबर है। क्योंकि अमेरिका में रह रहे भारत के 5 लाख लोगों को नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने अमेरिकी चुनाव के दौरान कई दस्तावेज जारी किये थे।;

Update: 2020-11-08 09:22 GMT

अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडन चुने जा चुके है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को भारी मतों से हराया है। जो बाइडन की जीत से अमेरिका में रह रहे अप्रवासियों के लिए राहत लेकर आई है। क्योंकि जो बाइडेन योजना के हिसाब से हर साल 95 हजार लोगों को अमेरिका की नागरिकता देने वाले है। जो बाइडन कांग्रेस के साथ मिलकर 1.1 करोड़ अप्रवासी लोगों को नागरिकता देने के लिए रोडमैप बनाने वाले है। ऐसे में अमेरिका में कई सालों से रह रहे है भारत मूल के लोगों के लिए खुशी की खबर है। क्योंकि अमेरिका में रह रहे भारत के 5 लाख लोगों को नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने अमेरिकी चुनाव के दौरान कई दस्तावेज जारी किये थे।

ये दस्तावेज विधायी आव्रजन सुधार को लेकर था। अब इस योजना को आधुनिक बनाने के लिए और इसे पारित करने के लिए जल्द ही कांग्रेस के साथ मिलकर काम शुरू करने वाले है। जिसमें 1.1 करोड़ अप्रवासियों को नागरिका देने की योजना शामिल है। इसमें 5 लाख भारतीय लोगों को भी फायदा मिलेगा। इससे पहले, जीत के बाद अमेरिका के नये राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन ने डेलावेयर के विल्मिंगटन में अपने इलेक्शन कैम्पेन मुख्यालय से देश को संबोधित किया।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका में हमारे पास मजबूत विचार हैं तो मजबूत असहमतियां भी हैं। मजबूत असहमतियां लोकतंत्र में जरूरी हैं। हमें याद रखना है कि हमारी राजनीति बेदर्द, खत्म नहीं होने वाली लड़ाई नहीं है। हमारी राजनीति का मकसद देश के लिए काम करना है। आपसी टकरावों को हवा देना नहीं है।

हमारा मकसद समस्याओं को सुलझाने का रास्ता तलाशना है। न्याय की गारंटी देना है। सबको समान अधिकार देना है। हमें अपने लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है। हम प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। हम अमेरिकी हैं। पॉलिसी डॉक्यूमेट में कहा गया है कि बाइडन अमेरिका आने वाले शरणार्थियों का स्वागत करते हैं। नई योजना के हिसाब से अमेरिका आने वाले हर साल अप्रवासियों की संख्या 1.25 लाख निर्धारित की जाएगी।

Tags:    

Similar News