Republic Day 2020 : कुछ ऐसी होती है हर साल राजपथ पर परेड, 10 तस्वीरों में देखें अनोखे स्टंट
Republic Day 2020 : 26 जनवरी 2020 (26 January 2020) को भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस (71th Happy Republic Day) मनाने जा रहा है। इसको लेकर राजपथ (Rajpath) पर तैयारियों भी शुरू हो गई हैं।;
Republic Day 2020 : 26 जनवरी 2020 (26 January 2020) को भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस (71th Happy Republic Day) मनाने जा रहा है। इसको लेकर राजपथ (Rajpath) पर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हर बार की तरह भी राजपथ पर भारत अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा।
इस दिन भारत की तीनों सेनाएं (Indian Force) और राज्यों की झांकियां (Indian Tableau) निकाली जाती हैं। जिससे पता चलता है कि भारत आजादी के बाद से कितना बदल गया। 26 जनवरी 1950 (26 January 1950) को भारत का संविधान (Constitution of India) लागू हुआ था और 15 अगस्त 1947 (15 August 1947) को भारत आजाद (Indian Independence Day) हुआ था।
इस दिन को मनाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google) पर गणतंत्र दिवस से संबंधित हर चीज यूजर को मिल जाती है। जिसमें गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade), शायरी इमेज (Shayari Image), शायरी ( Shayari), कोटस (Quotes), स्पीच (Speech), वॉलपेपर ( Wallpaper) आदि को लोग सर्च कर एक दूसरे को शेयर कर शुभकामनाएं देते हैं।
हर साल 26 जनवरी को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद मुख्य गणतंत्र दिवस परेड को शुरू किया जाता है। यह लगभग तीन घंटे तक चलती है। कार्यक्रम से कुछ दिन पहले एक फुल ड्रेस रिहर्सल भी की जाती है।
दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की जाती है। जो पांच किलोमीटर से अधिक लंबा है।
राष्ट्रपति भवन के पास रायसीना हिल से निकलकर-राजपथ से इंडिया गेट और लाल किले तक जाती है।
भारत के राष्ट्रपति के आगमन के साथ इसकी शुरुआत होती है। घोड़ों पर बॉडीगार्ड्स आते हैं।
भारत के प्रधानमंत्री युद्ध में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर आते हैं।
इस दौरान राष्ट्रगान बजने के साथ ही राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज उठाते हैं और 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
परेड का नेतृत्व सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना, वायु सेना) के तीन प्रभागों द्वारा किया जाता है जो अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं।
भारत की सीमा सुरक्षा बल "डेयरडेविल्स" मोटरसाइकिल स्टंट टीम, हथियारों का प्रदर्शन, और भव्य समापन के रूप में एक नाटकीय एयरशो शामिल हैं।
परेड में विभिन्न भारतीय राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों को झांकियों द्वारा दर्शाया गया है।
इन झाकियों में ऐतिहासिक घटनाओं, त्योहारों, स्थापत्य विरासत, उल्लेखनीय सामाजिक या आर्थिक परियोजनाओं, पर्यावरण और भविष्य के लिए दर्शन को उजागर करते हैं।