Republic Day Essay : गणतंत्र दिवस पर निबंध

भारत में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश होता है। लोग गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए टेलीविजन से चिपके रहते हैं। वहीं बच्चे स्कूल-कॉलेजो में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।;

Update: 2020-01-02 05:26 GMT

26 जनवरी को पूरे भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। आजादी के लगभग ढाई साल बाद भारत गणतंत्रिक देश बन गया था। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि 26 जनवरी 1950 भारत को संविधान लागू हुआ था। 28 अगस्त 1947 को हुई एक बैठक में स्थायी संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए मसौदा समिति की नियुक्ति का फैसला लिया गया था।

डॉ बीआर अम्बेडकर को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। डॉ बीआर अम्बेडकर ने 4 नवंबर 1947 को भारत के संविधान को विधानसभा में प्रस्तुत किया था। जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया था।

संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा हस्त लिखित संविधान है। संसद के पहले सत्र में शुरू हुई बहस में 292 सदस्यों में से 207 सदस्यों ने भाग लिया था, जो कि 3 महीने तक चली थी।

निष्कर्ष

भारत में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश होता है। लोग गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए टेलीविजन से चिपके रहते हैं। वहीं बच्चे स्कूल-कॉलेजो में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। गणतंत्र दिवस पर मुख्य उत्सव नई दिल्ली राजपथ में होता है।

यहां पर भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। जबकि परेड भारतीय सशस्त्र बलों के द्वारा आयोजित की जाती है। लोग स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया। 

Tags:    

Similar News