Republic Day 2021 Chief Guest: इस बार गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन, यहां पढ़ें 1950 तक के चीफ गेस्ट की लिस्ट

Republic Day 2021 Chief Guest: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन साल 2021 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि (Republic Day chief guest) होंगे। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब (Dominic Raab) ने इस बारे में भारत का निमंत्रण स्वीकार किए जाने की जानकारी दी है।;

Update: 2021-01-04 08:17 GMT

Republic Day 2021 Chief Guest: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन साल 2021 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि (Republic Day chief guest) होंगे। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब (Dominic Raab) ने इस बारे में भारत का निमंत्रण स्वीकार किए जाने की जानकारी दी है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने मीडिया को बताया कि उनके प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है जो बड़े सम्मान की बात है। राब ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले वर्ष ब्रिटेन की मेजबानी में आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 summit) में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया है। 

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा स्वीकार करने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कह कि यह भारत ब्रिटेन संबंधों के नये युग की शुरूआत का प्रतीक होगा। भारत की आजादी के बाद बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day parade) में बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे। इनसे पहले 1993 में जॉन मेजर (John Major) यहां मुख्य अतिथि बनकर आए थे।

वर्ष 1950 से 2020 तक गणतंत्र दिवस पर अब बुलाए चीफ गेस्ट की लिस्ट

वर्ष 2020 : ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो

वर्ष 2019 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा

वर्ष 2018 : आसियान देशों के 10 मेहमान

वर्ष 2017 : अबूधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान

वर्ष 2016 : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद

वर्ष 2015 : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा

वर्ष 2014 : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे

वर्ष 2013 : भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक

वर्ष 2012 : थाईलैंड के प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा

वर्ष 2011 : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बंबांग युधोयोनो

वर्ष 2010 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली मायुंग बक

वर्ष 2009 : कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव

वर्ष 2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी

वर्ष 2007 : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

वर्ष 2006 : सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद

वर्ष 2005 : भूटान के किंग जिग्मे सिंगये वांगचुक

वर्ष 2004 : ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनकियो लूला डा सिल्वा

वर्ष 2003 : ईरान के राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी

वर्ष 2002 : मॉरीशस के राष्ट्रपति कसम उतेम

वर्ष 2001 : अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बुउटफ़्लिका

वर्ष 2000 : नाइजीरिया के राष्ट्रपति ओलेगुन ओबासंजो

वर्ष 1999 : नेपाल राजा बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह

वर्ष 1998 : फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक

वर्ष 1997 : त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधान मंत्री बसदेव पांडे

वर्ष 1996 : ब्राजील के राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डसो

वर्ष 1995 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला

वर्ष 1994 : सिंगापुर के प्रधान मंत्री गोह चोक टोंग

वर्ष 1993 : यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री जॉन मेजर

वर्ष 1992 : पुर्तगाल के राष्ट्रपति मेरियो सोरेस

वर्ष 1991 : मालदीव के राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम

वर्ष 1990 : मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जुगनौत

वर्ष 1989 : वियतनाम के महासचिव गुयेन वॉन लिनेह

वर्ष 1988 : श्रीलंका के राष्ट्रपति जे। आर। जयवर्धने

वर्ष 1987 : पेरू के राष्ट्रपति एलन गार्सिया

वर्ष 1986 : ग्रीस प्रधान मंत्री एंड्रियास पापांड्रेउ

वर्ष 1985 : अर्जेंटीना के राष्ट्रपति राउल अल्फोंसिन

वर्ष 1984 : भूटान किंग जिग्मे सिंग्ये वांगचुक

वर्ष 1983 : नाइजीरिया राष्ट्रपति शेहु शगारी

वर्ष 1982 : स्पेन किंग जुआन कार्लोस

वर्ष 1981 : मेक्सिको के राष्ट्रपति जोस लोपेज़ पोर्टिलो

वर्ष 1980 : फ्रांस के राष्ट्रपति वालेरी गिसकार्ड डी'ईस्टैंग

वर्ष 1979 : ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर

वर्ष 1978 : आयरलैंड राष्ट्रपति पैट्रिक हिलरी

वर्ष 1978 : आयरलैंड राष्ट्रपति पैट्रिक हिलरी

वर्ष 1977 : पोलैंड में प्रथम सचिव एडवर्ड गियर्क

वर्ष 1976 : फ्रांस के प्रधानमंत्री जैक्स शिराक

वर्ष 1975 : जाम्बिया के राष्ट्रपति केनेथ कौंडा

वर्ष 1974 : श्रीलंका के राष्ट्रपति जोशीप ब्रोज़ टिटो यूगोस्लाविया

वर्ष 1973 : ज़ैरे के राष्ट्रपति मोबुतु सेसे सेको

वर्ष 1972 : मॉरीशस के प्रधानमंत्री सीवेओसागुर रामगुलाम

वर्ष 1971 : तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरे

वर्ष 1970 : बेल्जियम के राजा बौदौइन

वर्ष 1969 : बुल्गारिया के प्रधानमंत्री टॉड झिवकोव [24]

वर्ष 1968 : सोवियत संघ के चेयरमैन अलेक्सी कोश्यिन व राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज़ टीटो यूगोस्लाविया

वर्ष 1967 : अफगानिस्तान के किंग मोहम्मद ज़हीर शाह

वर्ष 1966 : कोई आमंत्रण नहीं

वर्ष 1965 : पाकिस्तान खाद्य और कृषि मंत्री राणा अब्दुल हमीद

वर्ष 1964 : यूनाइटेड किंगडम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लॉर्ड लुईस माउंटबेटन

वर्ष 1963 : कंबोडिया के किंग नोरोडोम सिहानोक

वर्ष 1962 : डेनमार्क के प्रधान मंत्री विगगो कैंपमैन

वर्ष 1961 : यूनाइटेड किंगडम के क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय

वर्ष 1960 : सोवियत संघ के अध्यक्ष क्लेमेंट वोरोशिलोव

वर्ष 1959 : यूनाइटेड किंगडम प्रिंस फिलिप व ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग

वर्ष 1958 : चीन के मार्शल ये जियानिंग

वर्ष 1957 : सोवियत संघ के रक्षा मंत्री जॉर्जी ज़ुकोव

वर्ष 1956 : चांसलर राब बटलर यूनाइटेड किंगडम व जापान के मुख्य न्यायाधीश कोतारो तनाका

वर्ष 1955 : पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद

वर्ष 1954 : भूटान के राजा जिग्मे दोरजी वांगचुक

वर्ष 1953 : कोई निमंत्रण नहीं

वर्ष 1952 : कोई निमंत्रण नहीं

वर्ष 1951 : नेपाल के राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह

वर्ष 1950 : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो

Tags:    

Similar News