बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में सेना ने दिखाया जलवा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी रहे मौजूद, देखें वीडियो

बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के विजय चौक किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) भी मौजूद है।;

Update: 2023-01-29 12:45 GMT

बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम (Beating the Retreat' ceremony), जो गणतंत्र दिवस 2023 समारोह (Republic Day Celebrations) के औपचारिक अंत का प्रतीक है, इसका आयोजन दिल्ली के विजय चौक किया गया। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) विजय चौक पर 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह के लिए पहुंचीं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) भी मौजूद है। इस कार्यक्रम में सेना, नौसेना, वायु सेना और राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के संगीत बैंड द्वारा 29 मनोरम और पैर थिरकाने वाली भारतीय धुनें बजाई।

इसकी शुरुआत सामूहिक बैंड की अग्निवीर धुन से हुई। नेवी बैंड ने 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह में 'एकला चलो रे' की धुन पर प्रस्तुति दी। बीटिंग रिट्रीट समारोह के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने तीनों सेनाओं के बैंड ने 29 शास्त्रीय धुनें बजाईं. इसके बाद पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को उतारा गया। तीनों सेनाओं के प्रमुख ने सेना बैंड लेने के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगी। अनुमति मिली, बैंड कार्यक्रम स्थल से चला गया।


Tags:    

Similar News