हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की खबर देने वाले को 2.5 नहीं अब मिलेंगे 5 लाख रुपये
फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि एक घर में विकास दुबे के होने के इनपुर पर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर फरीदाबाद में पुलिस की रेड में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों ने फायरिंग की, कानपुर मुठभेड़ में दुबे द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल और उत्तर प्रदेश पुलिस से चोरी की गई पिस्टल बरामद की गई है।;
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के सिर पर इनाम बढ़कर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। पहले विकास दुबे के सिर पर 2.5 लाख रुपये का इनाम था। विकास दुबे कानपुर मुठभेड़ का मुख्य आरोपी है और घटना के बाद से फरार है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा है। जानकारी मिली है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे हरियाणा में छिपा हुआ है।
फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि एक घर में विकास दुबे के होने के इनपुर पर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर फरीदाबाद में पुलिस की रेड में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों ने फायरिंग की, कानपुर मुठभेड़ में दुबे द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल और उत्तर प्रदेश पुलिस से चोरी की गई पिस्टल बरामद की गई है।
विकास दुबे को फरीदाबाद के बड़खल चौक पर स्थित श्री सासाराम होटल में देखा गया। होटल के मालिक के अनुसार, ये आदमी 12:30 बजे श्री सासाराम गेस्ट हाउस में अपने एक साथी के साथ आया था। उसने अपना नाम अंकुर बताया था। थोड़ी देर के लिए रूम लेने की बात की थी लेकिन पहचान पत्र मांगने पर उसने अपना पेन कार्ड दिया था जो साफ नहीं था। कोई और पहचान पत्र दिखाने को जब बोला गया तो वो अपने साथी के साथ वापस चला गया था। विकास दुबे की फरीदाबाद में मौजूद होने की तस्वीरें भी सामने आई है।