रोहित शेखर की मां ने कहाः शादी के पहले दिन से ही उसका पत्नी के साथ रहता था तनाव

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पत्नी उज्जवला तिवारी ने कहा कि शादी के पहले दिन से ही रोहित और उसकी पत्नी के बीच तनाव रहता था। यह एक लव मैरीज थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच रोहित शेखर तिवारी की पत्नी से पूछताछ कर रही है।;

Update: 2019-04-20 06:50 GMT

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पत्नी उज्जवला तिवारी ने कहा कि शादी के पहले दिन से ही रोहित और उसकी पत्नी के बीच तनाव रहता था। यह एक लव मैरीज थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच रोहित शेखर तिवारी की पत्नी से पूछताछ कर रही है।  



बता दें कि बीते कुछ दिन पहले रोहित शेखर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले बताया गया कि रोहित की मौत दिल का दौरान पड़ने से हुई है। लेकिन बात में यह खबर सामने आई कि रोहित की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उनके नाक से खून निकल रहा था।

शुक्रवार को दिल्ली पुलिस रोहित के घर पहुंची थी और सीसीटीवी के साथ ही उसके कमरे की तलाशी ली गई। वहीं आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम रोहित की मां, पत्नी और ससुर से पूछताछ करने उनके घर पहुंची है। पुलिस को पत्नी पर शक है। उसके कॉल रिकॉर्ड से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News