Republic Day 2020: RSS महासचिव भैयाजी जोशी ने आरएसएस मुख्यालय पर फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Republic Day 2020: आरएसएस महासचिव भैयाजी जोशी ने आरएसएस मुख्यालय नागपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर पर तिरंगा फहराया;
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव भैयाजी जोशी ने 71वे गणतंत्र दिवस के मौके पर नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फहराया। भैयाजी जोशी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
Maharashtra: RSS General Secretary, Bhaiyaji Joshi hoists the tricolour at RSS Headquarters in Nagpur on #RepublicDay pic.twitter.com/S72WttZ9fu
— ANI (@ANI) January 26, 2020
गणतंत्र दिवस पर अपने संक्षिप्त संदेश में भैयाजी जोशी ने कहा कि मैं आरएसएस की ओर से 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, सभी महापुरुष और महिलाएं हमारी आजादी के लिए संघर्षरत हैं। आइए हम अपने राष्ट्रीय मूल्यों, संवैधानिक प्रतिबद्धताओं और लोकतांत्रिक भावना की रक्षा करने का संकल्प लें और अपने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए स्वयं को समर्पित करें।