Russia-Ukraine War: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला बोले- यूक्रेन से अब तक 12 हजार भारतीयों को निकाला गया, 72 घंटों में भेजी जाएंगी 26 फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla) ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय मौजूद थे।;
यूक्रेन और रूस (Russia-Ukraine War) के बीच युद्ध जारी है। युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन में अभी भी करीब 4 हजार भारतीयों के फंसे होने की आशंका जाताई जा रही है। हालांकि, भारत बड़ी संख्या में फंसे छात्रों को यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से की ओर निकलने में सफल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla) ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय मौजूद थे। इनमें से करीब 12000 भारतीय को सुरक्षित वापस लगाया जा चुका है।
बाकी 8 हजार में से 50 फीसदी क्षात्र पश्चिमी हिस्से की ओर आ चुके हैं। जबकि शेष बचे 4 हजार भारतीय अभी भी खारकीव, सूमी और दक्षिणी हिस्से में हैं। यह क्षेत्र संघर्ष वाले हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव से लगभग सभी भारतीय निकल गए हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि 72 से 96 घंटों के भीतर 7 हजार 700 लोगों ने पश्चिम सीमा क्षेत्र का रुख किया है। इनमें से लगभग 2 हजार भारतीयों को भारत लाया जा चुका है। बाकी बचे भारतीय, बॉर्डरों पर हैं। भारत सरकार उन्हें वापस लाने का प्रयास कर रही है।
26 उड़ानें छात्रों और नागरिकों को लेने यूक्रेन के चार पड़ोसी देशों में जाएंगी
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी दी है कि अगले 72 घंटों में भारतीय छात्रों और नागरिकों को लाने के लिए 26 फ्लाइट यूक्रेन के चार पड़ोसी देशों में जाएंगी। आज सुबह एयरफोर्स के सी-17 विमान भी भारतीयों के लाने के लिए रवाना होंगे। भारत सरकार के चार मंत्री भी भारतीयों की वापसी के अभियान में समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देश पहुंच चुके हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आगे बताया कि पीएम मोदी ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें भारतीय छात्र नवीन के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया गया। बताया जा रहा है नवीन खाने पीने का सामान लेने के लिए खारकीव में बाहर निकला था। वह नेशनल खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे साल का छात्र था।