Russia Ukraine War : यूक्रेनी दुल्हन ने PM मोदी से की युद्ध रोकने की अपील, नकारात्मक नतीजों पर दी चेतावनी
यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच जंग जारी है। इसी के मद्देनजर एक कश्मीरी-यूक्रेनी दुल्हन (Kashmiri-Ukrainian bride) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से अपने देश में चल रहे युद्ध को रोकने का आग्रह किया है।;
यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच जंग जारी है। इसी के मद्देनजर एक कश्मीरी-यूक्रेनी दुल्हन (Kashmiri-Ukrainian bride) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से अपने देश में चल रहे युद्ध को रोकने का आग्रह किया है। यह अपील नौ दिन पहले शुरू हुए युद्ध के बीच की गई थी। उन्होंने पीएम मोदी से यूक्रेन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।
साथ ही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की अपील की और कहा कि आज उनका देश लोकतंत्र के लिए लड़ रहा है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध के भारत पर नकारात्मक नतीजों के बारे में भी चेतावनी दी। वही इससे पहले 25 फरवरी को यूक्रेन के राजदूत ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से बात करने का आग्रह किया था।
उन्होंने कहा था कि भारत इस समय एक पावरफुल ग्लोबल प्लेयर (Powerful global player) बन गया है और उसे इस मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति (President) से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच अच्छे संबंध हैं, ऐसे में हमें यकीन है कि रूसी राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री की बात जरूर सुनेंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं।
सभी देशों के नेता उनका पूरा सम्मान करते हैं। यूक्रेन के राजदूत ने कहा मुझे नहीं पता कि दुनिया के कितने देश इस मुद्दे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर रहे हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति को अभी रुकने के लिए कहें।
आपको बता दें रूसी सैनिकों (Russian soldiers) ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था और एक साथ 11 शहरों को निशाना बनाया था। हमले और प्रतिबंधों की अंतरराष्ट्रीय निंदा को नजरअंदाज करते हुए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अन्य देशों को चेतावनी दी थी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के परिणाम होंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे थे।