Russia Ukraine War: सूमी में सीजफायर के बाद रूसी सेना ने दागी- मिसाइलें 21 लोगों की मौत, युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में शामिल 12700 लोग गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सड़कों पर पड़ी लाशों को कुत्ते नोंच रहे हैं। रूसी सैनिको ने यूक्रेन में बिजली संयंत्र (power plants) और तेल डिपो (oil depots) को भी तबाह कर दिया है। रात दिन सैनिक गोलीबारी कर रहे हैं।;

Update: 2022-03-09 02:24 GMT

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। रूसी सैनिक (Russian troops) यूक्रेन (Ukraine) पर लगातार हमवर हैं। यूक्रेन में हर तरफ तबाही ही तबाही नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, सड़कों पर पड़ी लाशों को कुत्ते नोंच रहे हैं। रूसी सैनिको ने यूक्रेन में बिजली संयंत्र (power plants) और तेल डिपो (oil depots) को भी तबाह कर दिया है। रात दिन सैनिक गोलीबारी कर रहे हैं। 

12700 लोग गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाशलेट ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य कार्रवाई समेत जन नीतियों के बारे में बातचीत या आलोचना की गुंजाइश घटाई जा रही है। मिशेल बाशलेट ने कहा है कि लगभग 12 हजार 700 लोगों को युद्ध विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को लेकर मनमाने तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मीडिया को केवल आधिकारिक सूचना एवं सदर्भ का उपयोग करने की आवश्यकता है।

सूमी में सीजफायर के बाद अगले दिन हमले शुरू

रूस ने सूमी में सीजफायर का ऐलान किया, लेकिन अगले ही दिन रूसी सैनिकों ने सूमी में हमले शुरू कर दिए। रूसी सैनिकों ने रिहायशी इलाकों पर मिसाइलों से हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन हमले में 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं सूमी में लगभग 600 छात्र फंसे हुए थे। सभी को सूमी से निकाल लिया गया है और भारतीय दूतावास की बसों से पोल्टावा लाया गया है।

Tags:    

Similar News