विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले, सीमा पर शांति से ही चीन के साथ बेहतर हो सकते हैं संबंध
विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध तभी बेहतर हो पाएंगे जब सीमा पर शांति स्थापित होगी। उन्होंने कहा है कि सीमा विवाद से संबंधों पर असर पड़ना स्वाभाविक है।;
विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध तभी बेहतर हो पाएंगे जब सीमा पर शांति स्थापित होगी। उन्होंने कहा है कि सीमा विवाद से संबंधों पर असर पड़ना स्वाभाविक है। बता दें कि उन्होंने ये बातें श्रृंगला इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स की एक वेबिनार में कही।
सीमा विवाद सुलझने से ही सुधर पाएंगे रिश्ते
विदेश मंत्री ने कहा है कि सीमा विवाद को दो देशों के बीच के संबंधों से अलग नहीं समझा जा सकता है। उन्होंने कहा है कि सीमा विवाद से संबंधों पर सीधा असर पड़ता है। भारत और चीन के संबंध इस बार काफी जटिल हो गए हैं, जो एक बार में ठीक नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सीमा पर हालात सुधरेंगे, तभी दोनों देशों के संबंधों को सुधारा जा सकेगा।
1962 के बाद पहली बार ऐसी परिस्थितियां
उन्होंने कहा कि 1962 के बाद पहली बार चीन के साथ ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गई जिसके कारण भारत के कई जवान शहीद हो गए। इसलिए इस बार भारत-चीन के संबंध काफी जटिल हो गए हैं। ऐसा 40 सालों में पहली बार हुआ है।