संबित पात्रा बोले- राफेल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला और भ्रम फैलाने की कोशिश की, जानें पूरा मामला

हिंदुस्तान की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी , वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी।;

Update: 2021-07-03 09:36 GMT

राफेल सौदा एक बार फिर से विवादों में है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है। आज पुनः राफेल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला है और भ्रम फैलाने की कोशिश की है। फ्रांस में एक NGO ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट अपॉइंट किया गया है। लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति आरंभ कर रहे हैं, यह दुःखद है।

जहां तक जांच की बात है तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और CAG ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। हिंदुस्तान की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी , वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी।

राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच को तैयार फ्रांस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फ्रांस सरकार, भारत के साथ लगभग 59 हजार करोड़ रुपये के राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच को तैयार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस जांच के लिए एक फ्रांसीसी जज को भी नियुक्त कर लिया गया है। फ्रांसीसी मीडिया जर्नल मेडियापार्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर राफेल की खरीद में भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने फ्रांस में राफेल की जांच की शुरुआत के बाद भारत में भी राफेल सौदे में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा है कि फ्रांस में राफेल सौदे के लिए जज की नियुक्ति हुई है। फ्रांस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम दृष्टया राफेल सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। फ्रांस में भ्रष्टाचार पर जांच शुरू हुई है पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा हॉलैंड, मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो की भूमिका की भी जांच होगी। कांग्रेस राफेल पर जेपीसी जांच की मांग करती है।

Tags:    

Similar News