संजय राउत का भाजपा पर तंज, फडणवीस के राष्ट्रपिता वाले बयान को लेकर पूछे कई सवाल?
नरेन्द्र मोदी को न्यू इंडिया का पिता कहे जाने पर संजय राउत ने सप्ताहिक स्तंभ मुखपत्र सामना में तंज कसते हुए कहा कि अमृता फडणवीस के विचार मोदी का अपमान है। उन्होंने बताया कि न्यू इंडिया में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और आतंकवाद जैसी समस्या है।;
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'न्यू इंडिया' का पिता बताते हुए कहा कि हमारे देश में दो राष्ट्रपिता है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी न्यू इंडिया के पिता है, और महात्मा गांधी पुराने इंडिया के पिता थे। इस बयान पर महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा से सवाल किया है कि क्या अमृता फडणवीस के विचारों से पार्टी सहमत है? जिन्होंने नरेंद्र मोदी को न्यू इंडिया का पिता कहा है।
पीएम मोदी को न्यू इंडिया का पिता कहे जाने पर संजय राउत ने साप्ताहिक स्तंभ मुखपत्र सामना में तंज कसते हुए कहा कि अमृता फडणवीस के विचार पीएम मोदी का अपमान है।
उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और आतंकवाद जैसी कई समस्या है। वही राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में कोई भी वीर सावरकर को राष्ट्रपिता होने की बात नहीं करता है। उन्होंने कहा कि सावरकर का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) हमेशा विरोध करता था। संजय राउत ने कहा कि ये लोग भारत को नए और पुराने में बाटना चाहते है। उन्होंने आगे कहा कि क्या स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत से मिली आजादी को भाजपा स्वीकार नहीं करती है।
उन्होंने मुखपत्र सामना में लिखा है कि आज न्यू इंडिया बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी और आतंकवाद की समस्या से घिरी है। और इसी समय नरेन्द्र मोदी को दूसरा राष्ट्रपिता कहना अपमान है। राउत ने कहा कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा भारत की जनता ने दिया था। संजय राउत ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपिता कहे जाने पर शिवसेना समेत कई राजनीतिक विरोधियों को आपत्ति है।
राउत ने कहा कि राष्ट्रपिता कहे जाने का मुद्दा नहीं है सवाल इस बात की है क्या स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय जनता पार्टी का योगदान कितना है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा की भारतीय स्वतंत्रता में कोई योगदान नहीं दिया था। इसीलिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे कांग्रेस नेता से जुड़े महापुरुषों के प्रतीक चुराना पड़ा।वही कांग्रेस नेता समेत समेत महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने अमृता फडणवीस की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।