राहुल गांधी के बयान पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, बोले- लोग आज भी...

संजय राउत ने कहा कि देश में लोकतंत्र ज़रूर है लेकिन इस प्रकार का लोकतंत्र जिसका गला केंद्रीय एजेंसियां (central agencies) घोंट रही हैं।;

Update: 2022-05-21 10:27 GMT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) के सेमिनार में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा और देश के हालात बारे में बताया। अब शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना नेता ने राहुल गांधी के बयान की ठीक बताया है। 

राहुल गांधी ने जो बात कही है, वह सच है

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, राहुल गांधी ने जो बात कही है, वह सच है। जो भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party- बीजेपी) के विरोधी है, उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जिस प्रकार से मुहीम चला रही हैं, यह लोकतंत्र (Democracy) के लिए कतई सही नहीं है। लोग आज भी डरे हुए हैं। इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि देश में लोकतंत्र ज़रूर है लेकिन इस प्रकार का लोकतंत्र जिसका गला केंद्रीय एजेंसियां (central agencies) घोंट रही हैं। यह हमने पहले कभी नहीं देखा था। 

राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है

लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने भी प्रतिक्रिया दी है। समचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में आता है। खाते हो भारत का और गाते हो पाकिस्तान और चीन का। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गिराना यह कांग्रेस की आदत रही है। आप भारत में हमें गाली दो चलेगा। 

राहुल गांधी ने क्या दिया बयान

कांग्रेस पहले जैसा भारत हासिल करना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया है। भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। BJP ने पूरे देश में मिट्टी का तेल छिड़ दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। 

क्लिक करें- राहुल गांधी का पूरा बयान

Tags:    

Similar News