संजय राउत बोले- असली 'हिंदुत्ववादी' होता तो गांधी जी को नहीं जिन्ना को गोली मारता, राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के निधन (Mahatma Gandhi Death) पर आज भी दुनिया शोक में है।;

Update: 2022-01-30 07:53 GMT

शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) और हिंदुत्व को लेकर बयान दिया है। शिवसेना (Shiv Sena) नेता का कहा है कि पाकिस्तान की मांग जिन्ना ने की थी, इसिलए अगर कोई असली 'हिंदुत्ववादी' होता, तो वह गांधी जी को नहीं बल्कि जिन्ना को गोली मारता। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद संजय राउत (Sanjay Raut ) ने कहा कि यदि ऐसा किया गया होता तो वो कृत्य देशभक्ति (Patriotism) होता। राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के निधन (Mahatma Gandhi Death) पर आज भी दुनिया शोक में है। यदि कोई असली हिंदुत्ववादी (Hindutvawadi) होता तो वो गांधी जी के गोली मारने के बजाए जिन्ना (Jinnah) को गोली मारता। गांधी को गोली क्यों मारता। जिन्ना ने पाकिस्ता (Pakistan) की मांग की थी। जिसने देश का विभाजन किया, जिसने पाकिस्तान की मांग की उसे गोली मारनी चाहिए थी। एक फकीर गांधी को गोली मारना ठीक नहीं था।

सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय राउत से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था कि एक हिंदुत्ववादी ने गांधी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू ज़िंदा हैं! 

आपको बता दें कि आज देश राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्य तिथि मना रहा है। आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी ने अपने सकारात्क विचारों से पूरी दूनिया को प्रभावित किया था। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत देश के विभिन्न नेताओं ने उन्हें याद किया है। 

Tags:    

Similar News