संजय राउत बोले- उत्तर प्रदेश में शिवसेना 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, भाजपा पर किया कटाक्ष
संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभाचुनाव उनकी पार्टी शिवसेना 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।;
उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष भी कर रहे हैं। वहीं संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिवसेना (Shiv Sena) कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इस बात की जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना सांसद (Shiv Sena MP) संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभाचुनाव उनकी पार्टी शिवसेना 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संजय राउत ने यह भी बताया कि वह गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।
Shiv Sena will contest on 50-100 seats in Uttar Pradesh Assembly elections. I will be visiting western Uttar Pradesh tomorrow: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/ycwLXT0yrl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 12, 2022
उत्तर प्रदेश में हवा बदलने वाली है
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस के बाद पत्रकारों से बातचीतके दौरान कहा कि जिस तरह से मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उसे देखकर लगता है कि उत्तर प्रदेश में हवा बदलने वाली है।
उत्तर प्रदेश और गोवा में बदलाव निश्चित
मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, संजय राउत ने यह भी कहा कि बीजेपी से सतर्क रहने की जरूरत है। अभी लहरों की जो गति है वह कम हैं। पर आने वाले वक्त में बीजेपी का जहाज तेज लहरों से डगमगा सकता है। भारतीय जनता पार्टी ओपिनियन पोल की अफवाह फैला रही है। लेकिन उस पर कतई विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि उत्तर प्रदेश और गोवा में बदलाव निश्चित है।