सांसद संजय राउत बोले- तकनीकी खराबी से चंद्रयान 2 चंद्रमा पर नहीं उतर सका, हम आदित्य ठाकरे को सीएम कार्यालय पहुंचाएंगे

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के कार्यक्रम में आदित्य ठाकरे ने चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है। चुनावी रण जीतने के लिए उन्होंने शिवसेना के कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मांगा हैं।;

Update: 2019-09-30 14:12 GMT

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों ने चुनाव जीतने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के कार्यक्रम में आदित्य ठाकरे ने चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है। चुनावी रण जीतने के लिए उन्होंने शिवसेना के कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मांगा हैं।

वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने की तुलना चंद्रयान-2 से की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय राउत ने कुछ तकनीकी खराबी के कारण, चंद्रयान 2 चंद्रमा पर नहीं उतर सका लेकिन हमे भरोसा है हम सूर्य (आदित्य ठाकरे) 21 अक्टूबर को मंत्रालय (मुख्यमंत्री के कार्यालय) की 6 वीं मंजिल पर पहुंच जाएंगे। 

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जानता पार्टी और शिवसेना गंठबंधन से चुनाव लड़ रही है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर जो पेंच फंसा था वह खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना 126 और भाजपा 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सहयोगी पार्टियों को 18 सीटें देना का फैसला लिया गया है। बता दें राज्य में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News