संजय राउत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर साधा निशाना, सेक्युलर को लेकर पूछा बड़ा सवाल
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति और हमारा संविधान भी सेक्युलर है, हिंदुत्व जरूर हमारे मन में..हमारे कार्यों में है। लेकिन देश तो सेक्युलर से चलता है।;
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लंबे समय से बंद धार्मिक स्थलों को दोबारा खोलने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखने के बाद यह राजनीति सियासत शुरू हुई है। इस मामले में शिवसेना नेता संजय राउत लगातार राज्यपाल पर निशाना साध रहे हैं। संजय राउत का कहना है राज्यपाल को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के सेक्युलर होने पर भी सवाल पूछना चाहिए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति और हमारा संविधान भी सेक्युलर है, हिंदुत्व जरूर हमारे मन में..हमारे कार्यों में है। लेकिन देश तो सेक्युलर से चलता है।
राज्यपाल अगर मुख्यमंत्री के सेक्युलर होने पर सवाल उठाते हैं तो राष्ट्रपति को यही सवाल राज्यपाल और प्रधानमंत्री से पूछना चाहिए। अगर मंदिर की बात है तो एक राष्ट्रीय पॉलिसी बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री को खुलकर सामने आना चाहिए कि आज रात से सभी मंदिर खुलेंगे। हम फिर मंदिर खोल देंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक-5 के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने मंदिरों और स्कूलों अभी बंद रखने का फैसला लिया है। यानी इन्हें अभी खोले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि मेट्रो सेवाएं आज से शुरू हो गयी हैं। इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट लाइब्रेरी भी नियमों के तहत खोली गईं हैं।