संजय राउत का ट्वीट, अब नहीं कोई बात खतरे की- एकनाथ शिंदे और फडणवीस को भी किया टैग
संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray), कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है।;
शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट से महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी हलचल बढ़ गई है। संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray), कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से कई अटकलें लगने लगी हैं।
अब नही कोई बात खतरेकी,अब सभी को सभी से खतरा हैं..जौन एलिया.@Dev_Fadnavis @CMOMaharashtra @mieknathshinde@OfficeofUT@priyankagandhi pic.twitter.com/MNVhwvL4Cj— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 12, 2022
दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा, अब नही कोई बात खतरे की... अब सभी को सभी से खतरा है... जौन एलिया। इस ट्वीट में सोचने वाली बात यह है कि उन्होंने उद्धव ठाकरे, प्रियंका गांधी के साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को क्यों टैग किया? हालांकि, इस ट्वीट में संजय राउत कहना क्या चाह रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते सोमवार को संजय राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था कि जिस तरह से महाराष्ट्र में एक सरकार को थोपा, वह पूरी तरह से अवैध है। महाराष्ट्र में जो नई सरकार बनी है वह संविधान के मुताबिक नहीं बनी है। यह विधायकों के अयोग्य होने का मुद्दा है। सुप्रीम कोर्ट में एक फैसला हो रहा है, उससे पता चलेगा कि देश में संविधान, कानून है या उसकी हत्या हो चुकी है।