मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश को लेकर SC का केंद्र को नोटिस, मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने आज भारत की मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं की एंट्री वाली याचिका पर सुनवाई की है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया है।;

Update: 2019-10-25 06:43 GMT

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आज भारत की मस्जिदों (Mosques) में मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) की एंट्री वाली याचिका पर सुनवाई की है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने शुक्रवार को देश की सभी मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। एक सप्ताह के अंदर जवाब भी मांगा है। 


सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के दौरान केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों में मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश की मांग को लेकर नोटिस जारी किया है। अब अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News