Seema Haider: चंद्रयान-3 के कामयाबी पर सीमा हैदर ने फोड़े पटाखे, अब राखी की तैयारी में जुटी

Seema Haider: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सीमा हैदर ने अपने पति सचिन के साथ पटाखे फोड़े। सीमा ने कहा था कि जब तक चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग नहीं होगी, तब तक न तो कुछ खाएंगी और न ही कुछ पिएंगी। अब सीमा ने आने वाले राखी त्योहार को मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पढ़िये क्या सीमा हैदर अपने रियल भाई को राखी भेजेंगी या नहीं...;

Update: 2023-08-24 07:39 GMT

Seema Haider preparations for Raksha Bandhan: पाकिस्तान से प्यार की तलाश में नोएडा तक पहुंची सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद अपना व्रत तोड़ा दिया था। यही नहीं, अपनी खुशी का इजहार करने के लिए उन्होंने अपने पति सचिन के साथ मिलकर जमकर पटाखे फोड़े। सीमा हैदर ने इस दौरान भारत माता की जय और जय-जय श्री राम के नारे भी लगाए। साथ ही, सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना आज पूरा हो गया। भारत आज ऐतिहासिक कामयाबी पर जश्न मना रहा है। 

खुशी से झूम उठी सीमा हैदर

सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग वाले दिन यानी 23 अगस्त को व्रत रखा था ताकि चंद्रयान चांद पर सुरक्षित लैंडिंग कर सके। उन्होंने प्रण लिया कि जब तक चंद्रयान की सफल लैंडिंग नहीं होगी, तब तक पानी भी नहीं पिएंगी। सीमा और सचिन ने टीवी पर चंद्रयान की लैंडिंग की पल-पल की खबरें देखते रहे। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिग की खबर सुनते ही सीमा हैदर खुशी से झूम उठीं। सीमा ने कहा कि मेरा व्रत सफल रहा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी को बधाई। मेरे प्यारे एपी सिंह सर जी को भी बधाई, हमारे मोदी जी का सपना आज पूरा हो गया है। 

ये भी पढ़ें... Seema Haider ने रखा व्रत, बोली-जब तक Chandrayaan-3 चांद पर सुरक्षित नहीं उतरेगा तब तक...

सभी देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास है मुझे

सीमा हैदर ने आगे कहा कि मुझे सभी देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास हो गया है। मैंने पूरी निष्ठा के साथ ही चंद्रयान-3 के सफल होने के लिए व्रत रखा था। मैंने मन से प्रार्थना की थी। आज मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है। वहीं, सीमा ने ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा में अपने पति सचिन के साथ अपनी इस खुशी को पटाखे फोड़कर जाहिर की है। 

अब राखी की तैयारी में जुटी सीमा हैदर 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सीमा हैदर अब रक्षाबंधन की तैयारी में जुटी गई हैं। हालांकि सीमा ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्याथ के साथ ही भारत के कई बड़े नेताओं को राखियां भेजी थीं, लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा ने अपने रियल भाई को राखी भेजी है या नहीं।

दरअसल, सीमा के भाई का नाम आसिफ है, जो कि पाकिस्तान आर्मी में है। सीमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उसका आसिफ से लंबे समय से संपर्क नहीं है। यही नहीं, सीमा ने यह भी कहा था कि जब उसका बुरा दौर था, तब किसी ने भी उसकी मदद नहीं की थी। ऐसे में पाकिस्तान में अपने भाई को राखी भेजना सीमा की कई बातों को झूठला सकता है। देखना दिलचस्प रहेगा कि सीमा इसे लेकर क्या कदम उठाएंगी।  

Tags:    

Similar News