आम आदमी नहीं हैं 'शक्ति भार्गव', जिसने भाजपा नेता नरसिम्हा राव पर उछाला जूता, जानें उनका पूरा बैकग्राउंड

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच भाजपा की एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता उछालने की खबर है। इस मामले में शक्ति भार्गव नाम का एक शख्स पुलिस की हिरासत में लिया गया है।;

Update: 2019-04-18 09:01 GMT

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच भाजपा की एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता उछालने की खबर है। इस मामले में शक्ति भार्गव नाम का एक शख्स पुलिस की हिरासत में लिया गया है।



घटना के समय भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और जीवीएल नरसिम्हा राव मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उस समय राव कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा सहित हिंदू कार्यकर्ताओं पर 'झूठे मामले' दर्ज करवा कर हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगा रहे थे।

इस घटना पर नरसिम्हा राव ने कहा कि मैं कांग्रेस प्रभावित इस शख्स के कदम की निंदा करता हूं। आरोपी शक्ति सिंह कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने खुद को पेशे से डॉक्टर बताया है। भार्गव अस्तपाल में सर्जन हैं।

आरोपी शक्ति भार्गव का सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी प्रोफाइल मौजूद है। जिसमें उसने 'एक व्हिसल ब्लोअर के रूप में मेरा प्रयास' शीर्षक के साथ चार पार्ट में पोस्ट लिखे हैं। जिसमें प्रत्येक पोस्ट की शुरुआत में लिखा है, ''2014- ना खाउंगा, ना खाने दूंगा। 2019- सरकार के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं।''  

Full View

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News