आदेश दरकिनार, शामली किसान महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियो

यूपी के शामली में शुक्रवार को जिला प्रशासन की रोक के बावजूद बड़ी संख्या में किसान महापंचायत के लिए जुटे। यूपी सरकार की ओर से गुरुवार को किसानों को महापंचायत करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया था। इस किसान महापंचायत का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमें किसानों का सैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।;

Update: 2021-02-05 16:52 GMT

यूपी के शामली में शुक्रवार को जिला प्रशासन की रोक के बाद भी बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में हिस्सेदारी निभाने के लिए जुटे। यूपी सरकार की ओर से बीते गुरुवार को ही किसानों को महापंचायत करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया था। वहीं शामली में शुक्रवार को की गई इस किसान महापंचायत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें किसानों का भारी जनसैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। किसान महापंचायत में उमड़े भारी जनसैलाब को लेकर आज नेता संजय सिंह केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। संजय सिंह की ओर से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

'आप' नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्विटर पर शुक्रवार को शामली में हुई किसानों की महापंचायत का वीडियो शेयर किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) की अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत शामली में जुटे हजारों किसान गजब हाल है भाजपा का अपनी पार्टी को कामेडी सर्कस बना दिया कुछ भी बोले जा रहे हैं। आंखे खोलकर देखो भाजपाईयों इन किसानों को रिहाना और ग्रेटा का नाम भी नहीं पता होगा।

संजय सिंह ने पूर्व ट्वीट कर कहा कि भाजपा मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। देश के लाखों किसान तीनो काले कानूनों के खिलाफ इस भीषण ठंड में आंदोलन पर हैं। लेकिन भाजपा के मानसिक दिव्यांग उनको अंतरराष्ट्रीय साज़िश का हिस्सा बता रहे हैं।

आपको बता दें शामली जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संकट के तहत अप्रैल तक किसी भी बड़े समारोह कराने को लेकर रोक लगाई हुई थी। वहीं जिला प्रशासन ने इसे किसानों द्वारा 'अनुशासनहीन व्यवहार की संभावना' करार दिया है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) समेत अन्य आयोजकों ने कहा कि वे पीछे नहीं हट सकते हैं।

इससे पहले आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कहा था कि वो भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए लगाई जाने वाले धारा 144 के बाद भी वहां पहुंचेगे। वहीं शुक्रवार की सुबह किसानों के कई समूहों को शामली की ओर जाता देखा गया व कई लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर मैदान में पहुंचे। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद के नारे सुनाई दिए।

Tags:    

Similar News