Share Market News: शेयर मार्किट पर दिखा यूक्रेन विवाद और बैंक घोटाले का असर, इस साल की सबसे बड़ी गिरावट हुई दर्ज
शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के संकेतों के साथ खुला और बंद होने के साथ सेंसेक्स 1747 अंक टूटा और निफ्टी 531 अंक के अलावा निफ्टी बैंक 1608 फिसलकर बंद हो गया।;
भारत (India) ही नहीं दुनिया (World) के शेयर बाजारों (Share Market) में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ यूक्रेन पर रूस के द्वारा युद्ध करने की खबरों और हाल में एबीजी शिपयार्ड घोटाला मामला सामने आने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज हुई। ये गिरावट इस साल की सबसे बड़ी गिरावट कही जा रही है।
शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के संकेतों के साथ खुला और बंद होने के साथ सेंसेक्स 1747 अंक टूटा और निफ्टी 531 अंक के अलावा निफ्टी बैंक 1608 फिसलकर बंद हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह ही सेंसेक्स करीब 1500 अंक गिरा जो प्री ओपन चरण में था। इसके बाद कारोबार शुरू हुआ और 1,200 अंक गिरा और फिर इसके बाद यह थोड़ा संभला लेकिन बंद होने पर यह आंकड़ा 1000 अंक से कम नहीं हो पाया।
सबसे ज्यादा गिरावट यहां के बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा थोक महंगाई के आंकड़े भी आज जारी होने थे, जिस पर निवेशकों की निगाहें टिकी रहीं। बीते हफ्ते के पहले ही दिन बाजार में एक साल में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट का रिकॉर्ड बन गया। बाजार की इस उलटी चाल में निवेशकों के लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है।
बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 गिरावट के साथ खुले। निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट एमएंडएम, एसबीआई, आईटीसी, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में देखी गई। ऐसा इसलिए भी रहा क्योंकि बीते दिन बैंकिंग फ्रॉड के केस में ABG Shipyard के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। 28 बैंकों के साथ 22,842 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। ये विजय माल्या और नीरव मोदी से भी बड़ा घोटाला बताया जा रहा है।