Sheila Dikshit Death : शीला दीक्षित ने इस शख्स से सीखी राजनीति की ABCD
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज हृदय गति रुकने से 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। शीला दीक्षित का दिल्ली के विकास में अहम योगदान है।;
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज हृदय गति रुकने से 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। शीला दीक्षित का दिल्ली के विकास में अहम योगदान है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। शीला दीक्षित 15 साल तक वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं हैं। शीला दीक्षित के निधन पर देश के छोटे बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
शीला दीक्षित की शिक्षा और राजनीतिक सफर
जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में शीला दीक्षित का हुआ था। दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से शीला दीक्षित ने शिक्षा ली। इसके बाद शीला दीक्षित ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा कॉलेज से स्नातक और परास्नातक किया। जब शीला दीक्षित प्राचीन इतिहास की पढ़ाई कर रही थी उस दौरान उनकी मुलाकात विनोद दीक्षित से हुई थी।
शीला दीक्षित ने शीला दीक्षित को अपना हमसफर चुना। शीला दीक्षित की शादी उन्नाव के रहने वाले कांग्रेस नेता उमाशंकर दीक्षित के आईएएस बेटे विनोद दीक्षित से हुई थी। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान शीला युवावस्था से ही राजनीति में दिलचस्पी लेने लगी थीं। शीला दीक्षित के एक बेटा संदीप दीक्षित और बेटी लतिका सैयद है।
शीला दीक्षित ने इस शख्स से सीखी राजनीति की ABCD
शीला दीक्षित ने राजनिति के गुर यानी राजनीति की ABCD अपने ससुर उमाशंकर दीक्षित से सीखे थी। उमाशंकर दीक्षित इंदिरा गांधी राज में देश के गृहमंत्री थे। जो कानपुर कांग्रेस में सचिव थे। वे ससुर उमाशंकर दीक्षित के साथ राजनीति में सक्रिय हो गईं। एक रोज ट्रेन में सफर के दौरान उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
शीला दीक्षित ने यहां से लड़ा था पहला चुनाव
शीला दीक्षित ने अपना पहला चुनाव 1984 में कन्नौज से लड़ा और संसद पहुंच गईं। शीला दीक्षित को कांग्रेस पार्टी का भरोसमंद नेता माना जाता था। जिसके बाद शीला दीक्षित को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में संसदीय कार्य मंत्री के रूप में जगह मिली। बाद में वे प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री भी बनीं। साल 1998 में शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App