महाराष्ट्र में शिवसेना बना सकती है सरकार, राज्यपाल के आमंत्रण पर मतोश्री पहुंचे नेता
महाराष्ट्र में राज्यपाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के नाते शिवसेना को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। जिसके बाद शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मिलने मतोश्री पहुंचे हैं।;
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को जारी हुए हैं। इसके 17 दिन बाद भी अभी तक कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकी है। महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के नाते अब शिवसेना को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। ऐसे में अब शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस-एनसीपी के सहयोग से सरकार बनायी जा सकती है।
वहीं राज्यपाल का आमंत्रण मिलने के बाद शिवसेना के नेता पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए मतोश्री पहुंचे। जानकारी के मुताबिक शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे सबसे पहले मतोश्री पहुंचे। इसके अलावा पार्टी के बड़े नेता भी मतोश्री में हुई बैठक में हिस्सा लिया। रात भर चली बैठक के बाद मिलिंद नारवेकर और अनिल देसाई सुबह 3 बजे घर वापस गए। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में सरकार गठन के ऊपर आज फैसला बताया जा सकता है।
दूसरी तरफ शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने संकेत दिए हैं कि शिवसेना राज्य में सरकार बनाएगी। मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा है कि पार्टी प्रमुख कह चुके हैं कि प्रदेश में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा। इसका मतलत है कि अब शिवसेना का मुख्यमंत्री हर हाल में बनेगा।
Mumbai: Aaditya Thackeray and other Shiv Sena leaders arrive at Matoshree (Thackeray residence). #Maharashtra pic.twitter.com/EbGuZhM4oG
— ANI (@ANI) November 10, 2019
भाजपा को दिया सबसे पहले किया आमंत्रित
राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने सबसे पहले भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। क्योंकि महाराष्ट्र में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। लेकिन भाजपा की तरफ से इसके ऊपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इसके बाद अब राज्यपाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को आमंत्रित किया है। ऐसे में अब शिवसेना को फैसला करना है कि वो प्रदेश में सरकार बनाती है या नहीं बनाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App