शिवसेना नेता संजय राउत का विवादित बयान, कहा- भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे

चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोग हैं, भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है वो अगर हम मन से बाहर नहीं निकालें तो घुटन सी होती है।;

Update: 2019-04-15 05:34 GMT

चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कानून को देख लेने की धमकी दी है। राउत ने कहा कि हम ऐसे लोग हैं, भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है वो अगर हम मन से बाहर नहीं निकालें तो घुटन सी होती है। 

दरअसल संजय राउत मुंबई के मीरारोड में आयोजित रामनवमी कार्यक्र में एक जनसभा संबोधित कर रहे थे। शिवसेना नेता ने कहा कि हम कानून के लिए नहीं बने हैं और कानून हमारे लिए नहीं बना है। जब चाहे कानून देख लेंगे।

राउत ने कहा कि हम ऐसे लोग हैं कि भाड़ में गया कानून। आचार संहिता भी हम देख लेंगे। जो बात हमारे मन में है, उसे अगर बाहर नहीं निकालें तो बहुत घुटन होती है। उन्होंने सवाल भरे लहजे में कहा कि जैसे आप लोग जय श्रीराम बोलते हैं, वैसे आचार संहिता बोलने की जरूरत है क्या?

राउत ने अपने बयान में उत्तर भारतीय भवन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने यहां पर उत्तर भारतीय भवन नहीं बनाया तो शिवसेना बनाएगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News