कर्नाटक राजनीतिक संकट: सिद्धारमैया बोले- सरकार को अस्थिर करना भाजपा की है आदत

कर्नाटक में वर्तमान राजनीति पर चल रहे संकट पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी पर सरकार को अस्थिर करना का आरोप लगाया है। सिद्धारमैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सरकार को अस्थिर करना भारतीय जनता पार्टी की आदत रही है।;

Update: 2019-07-09 08:42 GMT

कर्नाटक में वर्तमान राजनीति पर चल रहे संकट पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी पर सरकार को अस्थिर करना का आरोप लगाया है। सिद्धारमैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सरकार को अस्थिर करना भारतीय जनता पार्टी की आदत रही है।

जोकि यह अलोकतांत्रिक है, राज्य की जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए जनादेश नहीं दिया। जनता ने हमें भाजपा से अधिक हमारे लिए वोट करें हैं। जेडी(एस) और कांग्रेस दोनों पार्टियों को 57 प्रतिशत से ज्यादो वोट मिले हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि इस बार सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजप की राज्य विंग ही नहीं बल्कि अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हैं। इनके ही निर्देश पर राज्य सरकार को अस्थिर करने के प्रयास किए गए हैं। यह लोकतंत्र और लोगों के जनादेश के खिलाफ है। हमारे विधायकों को पैसे, पद, मंत्रियों की पेशकश कर रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस अपनी पार्टी गैर गतिविधि के लिए सदस्यों की अयोग्यता की मांग कर रही है। उन्होंने बीजेपी के साथ सांठगांठ की है। मैं उनसे वापस आने और अपना इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध करता हूं। 

हमने उन्हें अयोग्य घोषित करने और इस्तीफा स्वीकार नहीं करने का अनुरोध स्पीकर से स्पीकर किया है इसके लिए हमने स्पीकर के समक्ष याचिका दायर करने का फैसला लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि हम अध्यक्ष से भी विरोधी दलबदल कानून के तहत कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध कर रहे हैं। हम अपने पत्र में उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि वे न केवल उन्हें अयोग्य घोषित करें बल्कि उन्हें 6 साल के लिए चुनाव लड़ने से भी रोकें।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News